कांग्रेस के इस नेता ने की यूक्रेन पर हो रहे रूसी हमले की निंदा , कहा शांति से होना चाहिए…

कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी ने यूक्रेन पर हो रहे रूसी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि भले ही ये रूस और यूक्रेन का अंदरूनी राजनीतिक मामला हो, लेकिन शांति से हर समस्या का हल होना चाहिए।

भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है और विनाशकारी घटनाओं का विरोध करता है बमवर्षा से हो रही तबाही से दहशत का माहौल है। हमारे देश के हजारों लोग और प्रदेश के युवा छात्र जो वहां पढ़ाई कर रहे हैं, आज उनकी जान को खतरा है।

भारत सरकार को उनकी शीघ्र घर वापसी की व्यवस्था करनी चाहिए। आज हमारे सैकड़ों छात्र वहां फंसे हैं, जिनके लिए पूरा प्रदेश चिंतित है और उनकी शीघ्र सकुशल वापसी की कामना करती है।