वृंदावन: आश्रम के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला दो महिलाओं का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मथुरा के वृंदावन में दो बुजुर्ग महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग महिलाओं के शव वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम के समीप मिले।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोनों महिलाओं की पहचान 61 वर्षीय चंपा गुप्ता निवासी लखनऊ और 68 वर्षीय सुशीला देवी निवासी बिहार के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने इन महिलाओं की मौत का जिम्मेदार एक आश्रम प्रबंधन को बताया। बाबा मनमोहन दास ने बताया कि आश्रम में महिलाओं की सेवा, भोजन वितरण आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार तो खूब किया जाता है.

मथुरा के वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां फुटपाथ पर दो महिलाओं के शव लोगों ने पड़े देखे। शव देखते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

वृंदावन परिक्रमा मार्ग में महिलाओं के शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि दोनों महिला देखने में भिक्षुक की तरह नजर आ रही हैं।