देश के किसानों को मालामाल करने में लगी भाजपा सरकार, अब सब्सिडी के साथ देगी इतने लाख रूपए

भाजपा सरकार ने किसानों पर मेहरबानी दिखाते हुए बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत अब किसानों को खेती के लिए 50 फीसदी सब्सिडी देने के साथ ही 2.40 लाख रूपए भी दिए जाएंगे। यह फैसला असम में भाजपा की सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने किया है। हाल ही में हुई एक कैबिनेट मीटिंग में ​सरकार ने गई फैसले लिए हैं जिनमें से यह भी एक अहम फैसला है।

सरकार की कैबिनेट मीटिंग में यह प्रस्ताव पास किया है कि गन्ना और बांस की खेती करने वाले किसानों को 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी। इस पॉलिसी के तहत गन्ना और बांस के किसानों को 2.40 लाख रूपए दिए जाएंगे।

इसके अलावा सरकार की तरफ से गरीबों को साढ़े 3 बीघा जमीन मुफ्त में दी जाएगी। यह जमीन उन गरीबों को मिलेगी जो भूमिहीन हैं। इसका ऐलान कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया है जिसें जल्द ही पूरा करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इसके अलावा इस बैठक एक और प्रस्ताव पास किया गया है जिसमें सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी कम की गई है। सरकारी कर्मचारियों को अब एक साल में सिर्फ 35 छुट्टियां ही मिलेंगी। गुवाहाटी में हुई इस कैबिनेट मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि कर्मचारियों को अब 35 हॉलीडेज और 31 रेस्ट्रिक्ट छुट्टियां मिलेंगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह आदेश साल 2020 के लिए जारी किया गया है।

सरकार ने यह भी आदेश जारी किया है कि राज्य में मौजूद फैक्ट्रियां और कारखाने महिलाओं के लिए सेनेट्री नेपकिन भी बनाएंगे। सोनोवाल सरकार ने राज्य में सूअरों और बकरों के उत्पादन के बढ़ावे को लेकर सभी तरह की पॉलिसी बनाने के आदेश भी दिए हैं।

असम सरकार ने 1 जनवरी 2021 से दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को सरकारी नौकरी नहीं देने का फैसला भी लिया है।