कोरोना वायरस के बाद विदेश में इस चीज़ का बढ़ा कहर, अब तक 37 लोगो की मौत व 25 लापता

जहां एक ओर चाइना जैसे देशों में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। तो वहीं अन्य देशों में कुदरत का प्रकोप छाया हुआ है। जिसके चलते तीन दर्जन से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

दक्षिण पूर्वी ब्राजील में रिकॉर्ड स्तर की भारी बारिश होने से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 37 हो गई। इस वजह से हजारों लोगों को अपने घरों को छोडऩे को मजबूर होना पड़ा है। नागरिक सुरक्षा अफसरों ने बताया कि मृतकों के अलावा मिनस गेरैस राज्य से 25 लोग भी लापता हैं।

राज्य की राजधानी बेलो होरिज़ोते में गुरुवार से शुक्रवार तक 24 घंटे के दौरान 171 मिमी (6.7 इंच) बारिश हुई थी। ये 110 साल में सबसे अधिक है। राज्य के गवर्नर जी जेमा ने 47 शहरों में आपातकाल की घोषणा कर दी है। उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों के लिए 3 दिन का शोक भी घोषित किया है।