लाल अमरूद का सेवन करने से मिलता है ये लाभ

शराब का नशा हो जाने पर अमरुद को खाने से या इसके पत्तों का रस पीने से नशा कम हो जाता है| इतना ही नहीं यह आधे सिर में होने वाले दर्द को भी खत्म करने में सहायक हैं|

 

इसके लिए आप अमरूद को पत्थर पर घिसकर उसका लेप बनाकर 1 सप्ताह तक प्रभावित भाग पर लगाएं| ध्यान रहे इस उपाय को आप केवल सुबह सूर्योदय से पहले ही करें|

अमरूद की पत्तियों का यदि आप पेस्ट बनाकर अपनी आंखों के नीचे लेप लगाते हैं तो यह सूजन को कम करता है और जिद्दी काले घेरों को भी खत्म करता है| अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुबह खाली पेट पका हुआ एक अमरूद का सेवन करें| इसके सेवन से आप को काफी अच्छा फायदा होगा|

अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है। सर्दियों में अमरूद खाने के फायदे ही फायदे हैं। दंत रोगों के लिए अमरूद रामबाण साबित होता है। अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों के कीड़ा और दांतों से सम्बंधित रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा भी ये कई औषधीय गुणो के लिए जाना जाता है।

आपको बता दें लाल अमरूद बहुत ही गुणकारी है| इसीलिए आप इन्हें कई तरह की बीमारियों से राहत पाने के लिए भी सेवन कर सकते हैं| तो आइए जानते हैं लाल अमरूद का सेवन करने से होने वाले फायदे के बारे.