सूर्य का गोचर इन राशियों पर डालेगा अपना प्रभाव, स्वामी शनि

ज्योतिष में सूर्य को समस्त ग्रहों का अधिपति और प्रमुख दिक्पाल कहा गया है। वही समस्त हमारी समस्त सृष्टि (अर्थात्) सौरमंडल में ऊर्जा, ऊष्मा और जीवन का स्रोत है। इस वर्ष 15 जनवरी 2023 को सूर्य राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है। पुराणों में सूर्य और शनि को पिता-पुत्र माना गया है। ऐसे में सूर्य का यह गोचर समस्त राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। फिर भी कुछ राशियों पर इसका प्रभाव सर्वाधिक पड़ेगा।

कन्या (Kanya Rashifal 2023)

सूर्य का यह राशि परिवर्तन कन्या राशि के पांचवे घर में होगा। यह राशि परिवर्तन उनके लिए शुभ रहने वाला है। खासतौर पर स्टूडेंट्स को कई नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। बीमारियों से भी पीछा छूटेगा। यदि पहले कोई इन्वेस्टमेंट किया हुआ है तो उसका लाभ मिलने का समय आ चुका है।

तुला (Tula Rashifal 2023)

सूर्य का गोचर (Surya Gochar 2023) तुला राशि के चौथे घर में होगा। यह बिजनेस करने वालों के लिए खास शुभ रहेगा। वे बिजनेस में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। किसी नए व्यापार में भी पैसा इन्वेस्ट करने के योग बन रहे हैं। यह इन्वेस्टमेंट आगे चल कर बड़ा फायदा करवाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी खासी बढ़ोतरी होगी।

धनु (Dhanu Rashifal 2023)

सूर्य का यह गोचर बिजनेस करने वालों के लिए शुभ संदेश लेकर आया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी जल्दी वापिस मिलने के आसार बन रहे हैं।

मकर (Makar Rashifal 2023)

सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर वहां पहले से मौजूद शनि के साथ युति बनाएगा। यह युति मकर राशि के जातकों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होगी। इससे उन्हें अचानक ही बड़ा धनलाभ हो सकता है। यदि जॉब चेंज करना चाहते हैं तो अभी सर्वोत्तम समय है।