लॉकडाउन के कारण फंसा मजदुर, घर न जा पाने की जब टूटी आस तो फांसी के फंदे को लगाया गले…

देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते देश में लॉकडाउन जारी है। सरकार द्वारा इस लॉकडाउन के इस तीसरे चरण में कई प्रकार की छूटें दी गईं हैं। दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को भी वापस लाया जा रहा है।गुरुग्राम की सनसिटी के पास अरावली में गंगा राम उर्फ गंगू नाम के एक राजमिस्त्री ने लॉकडाउन के चलते अपने घर न जा पाने के दुःख में आत्महत्या कर ली।

गंगू अपने घर से टहलने के बहाने को घर से बाहर निकला था। गंगा राम मूल रूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर के गांव बूढ़ा का रहने वाला था। वो घाटा में अपनी पत्नी और बच्चो के साथ रहता था।

रविवार शाम को कुछ महिलाएं अरावली में लकड़ी चुनने गई थीं। महिलाओं ने गंगा राम को पेड़ से लटका देखा। जिसके बाद उन्होंने गंगाराम के परिजनों को सूचना दी।जिसके बाद पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। जिसके बाद रात को पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस सूचना देने के 3 घंटे के बाद सुबह करीब 3 बजे मौके पर पहुंची।