पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के इतने मामले , 422 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना के 41,831 नए मामले सामने आए थे और 39,258 लोग ठीक हुए। इस दौरान 541 लोगों की मृत्यु हुई। जिसके बाद रिकवरी दर 97.36% हो गया था।

 

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश में बीते दिन कोरोना वायरस की 17 लाख 6 हजार 598 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47 करोड़ 22 लाख 23 हजार 639 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.35% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.81% है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 28 हजार 984 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 46 करोड़ 96 लाख 45 हजार 494 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 40 हजार 134 नए मामले, 36 हजार 946 रिकवरी और 422 लोगों की मौत दर्ज की गई।

जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 16 लाख 95 हजार 958 , सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख 13 हजार 718, ठीक हुए मालमों की संख्या 3 करोड़ 8 लाख 57 हजार 467 और जान गंवाने वालों की संख्या 4 लाख 24 हजार 773 हो गई है।