रूस ने इस देश को दी ये बड़ी धमकी, कहा परमाणु बम से करेंगे हमला

अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को कम करने का समझौता 5 फरवरी 2021 को खत्म हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते की तारीख को आगे बढ़ाने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता रूस के पक्ष में है।

 

अखबार ने बताया रूसी मिसाइल की किसी हमले को डिटेक्ट करने वाली चेतावनी प्रणाली यह निर्धारण करने में सक्षम है कि दागी गई मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस है या नहीं। ऐसे में सबसे खराब स्थिति के मुताबिक परमाणु हमला करने का फैसला हो सकता है।

कहा गया है कि किसी भी ऑटोमेटिक मिसाइल से हुए हमले की देश के शीर्ष नेतृत्व को इस बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। अखबार आगे लिखता है कि उस समय की परिस्थिति के मुताबिक न्यूक्लियर फोर्स के प्रतिक्रिया के पैमाने का फैसला करेगा।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अखबार रेड स्टार ने टॉप मिलिट्री साइंटिस्ट अलेक्जेंडर खारापिन और रूस के जनरल स्टाफ सदस्य एंड्री स्टर्लिन के हवाले से यह बात कही है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने परमाणु हमला करने की शर्तों में हुए बदलाव की जानकारी दी। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि किसी भी देश द्वारा मिसाइल से किए गए हमले को परमाणु लैस मिसाइल के रूप में अटैक माना जाएगा।

रूस ने अपने परमाणु नीति में बड़ा बदलाव किया है। इसके बाद अब रूस ने घोषणा की है कि किसी देश ने उसके ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया तो वह उसके जवाब में परमाणु बम से हमला करेगा।