रिलायंस इंडस्ट्री में एक बार फिर से हासिल किया नया मुकाम

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्री में एक बार फिर से नया मुकाम हासिल किया है। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के पार चला गया। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली यह भारत की पहली कंपनी बन गई है। पिछले हफ्ते कंपनी का मार्केट कैप 9.50 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर चला गया था।

शेयर में आया उछाल: कारोबार की समाप्ति पर रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर 0.65 प्रतिशत मजबूत होकर 1582.00 पर बंद हुआ। गुरुवार सुबह कंपनी का शेयर 1575.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन यह 1,569.85 के स्तर पर बंद हुआ था। शुरूआती कारोबार में यह 1,572.65 के स्तर पर खुला था। दूसरे स्थान पर टीसीएस है। टाटा कंसलटेंसी सर्विस का शेयर सबसे अधिक है टीसीएस का मार्केट कैप 7.81 लाख करोड़ हो गया है।