महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव से सम्बंधित ताजा अपडेट के लिए पढ़े यह खबर

महाराष्ट्र और हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही आज 17 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 51 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। वहीं हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य टक्कर देखने को मिल रही है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वोटिंग को लेकरसुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 18,282,570 है। हरियाणा की 90 सीटों पर कुल 1169 प्रत्याशी हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या 104 है। सभी 90 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस चुनाव लड़ रही है, जबकि बीएसपी 87 और इनेलो 81 सीटों पर चुनाव मैदान में है। सीपीआई चार और सीपीएम सात सीटों पर लड़ रही है, वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 434 है। राज्य में कुल 19,578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ताजा अपडेट…

– दोपहर 12 बजे तक हरियाणा में करीब 23.12 फीसदी मतदान

– सुबह के 11 बजे तक 11.68 फीसदी वोटिंग हुई

– सुबह 10 बजे तक 8.92 फीसदी मतदान

– हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने साइकिल पर सवार होकर करनाल में अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे, इससे पहले खट्टर ने ट्रेन से सफर किया

– सुबह 9 बजे तक 7.41 फीसदी मतदान