राशिफल: आज इन राशियों के भाग्य में खुशियां भर देंगे महादेव, इन चीजों से रहे अलर्ट

मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2076, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, 9.54 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि : आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक से करेंगे। प्रवास हो सकता है। आत्मविश्वास व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। आय के अच्छे साधन विकसित हो सकते हैं। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। जीवनसाथी के साथ दिन बेहतर गुजरेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। बात-चीत में संयम बरतें तथा वाद-विवाद से बचें।

मिथुन राशि : आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन को नकारात्मक विचारों से निकाल सकारात्मक विचारों की ओर केन्द्रित करें। धैर्य बनाए रखें।

कर्क राशि : किसी नई परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। बजट तैयार करने में आज थोड़ा संभलकर चलें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। संचित धन में कमी आएगी। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

सिंह राशि : आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाज़ी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना आवश्यक है।

कन्या राशि : आज तो आपके लिए सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढिय़ा लाभ मिलने वाला है। मन में विचारों की अधिकता होने से कुछ अशांत रह सकता है। शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा।

तुला राशि : आज आपके अहम को चोट न पहुचाएं एवं किसी से झगड़ा न हो जाएं इसका ध्यान रखें। बेहतर जिन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे। लेकिन खर्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा।

वृश्चिक राशि : शारीरिक ओर मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। माता से लाभ मिलेगा। नौकरी व व्यवसाय में तरक्की होगी। सम्बंधों में मधुरता आएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। वाणी में मधुरता आएगी। बिगड़े सम्बंध सुधर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु राशि : आज आपके शरीर में थकान रहेगी। यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। खान-पान पर भी संयम रखिएगा।

मकर राशि : शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है।

कुम्भ राशि : व्यवसाय में हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकुल परिस्थितियां बनेंगी। मान -सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। झटपट पैसा कमाने की बजाय टिकाऊ लाभ के लिए सोचें। सकारात्मक सोचें, नतीजा अ’छा होगा।

मीन राशि : आज आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। आज के दिन आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। मानसिक उलझनें बढ़ेंगी। संतान की चिंता दूर होगी, रुके हुए काम बनेंगे। विवाहिताओं को मायके से अछे समाचार मिलेंगे। नौकरी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।