श्रद्धा कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड संग रणवीर सिंह ने किया ऐसा , देख मचा हडकंप

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी बेहतरी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह जहां भी मौजूद होते हैं, वहां पर कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे वो चर्चा में आ जाते हैं।

दरअसल विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो एक इवेंट का है, जहां पर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा पैपराजी के सामने पोज देते दिख रहे हैं, वहीं रणवीर सिंह पीछे से आते हैं और मजाकिया अंदाज में अपने दोस्त (रोहन) को लात मारते हैं।

ये देखकर रोहन हंसने लगते हैं। एक ओर जहां सोशल मीडिया यूजर्स को ये वीडियो काफी क्यूट लग रहा है और रणवीर- रोहन की दोस्ती पर प्यार आ रहा है तो दूसरी ओर कई कमेंट्स में रणवीर को ट्रोल भी किया गया है। एक यूजर ने लिखा- ‘ये दोस्ती तब होती, जब रणवीर को रोहन लात मारता।’

हाल ही में एक इवेंट में भी रणवीर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं। रणवीर ने श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के एक्स बॉयफ्रेंड व फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) को पैपराजी के सामने ही लात मार दी। जिसके बाद इंस्टा यूजर्स इस पर तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।