राज कपूर ने कहा बदसूरत, लाख मानाने पर नहीं की फिल्म ..

पूरी दुनिया में अपनी सुरीली आवाज के लिए पहचानी जाने वाली लता मंगेशकरको जब भी कोई सुनता है तो एक पल के लिए वहीं थम जाता है। आज भी उनके गाने सदाबहार हैं और लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। बॉलीवुड ही दुनिया में उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।उन्हें बॉलीवुड में सुरों की देवी कहा जाता है। लेकिन ये बात बहुत ही लोग जानते हैं कि लता मंगेशकर गाने के साथ साथ एक्टिंग भी किया करती थीं।

महज 14 साल की उम्र में लता फिल्मों में हीरो या हीरोइन की बहन या दोस्त के साइड करेक्टर निभाया करती थीं। लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें फिल्म से ‘अग्ली गर्ल’ यानी बदसूरत लड़की कहकर फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस घटना से लता बेहद गुस्सा थीं। जी हा अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर लता मंगेशकर को राज कपूर ने ‘अग्ली गर्ल’ कह दिया था।