पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर PM Modi करने जा रहें ये काम, सुबह 11 बजे Live…

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श हमें गरीबों की सेवा करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने की प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती पर आज 25 सितंबर की सुबह 11 बजे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में 25 सितंबर 1916 को जन्में उपाध्याय को भाजपा की राजनीतिक विचारधारा का सूत्रधार भी कहा जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे भाजपा के कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। दिल्ली के लगभग 13 हजार से ज्यादा बूथों पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण का आयोजन किया जाएगा, जिससे पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से जुड़ेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे , भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू सहित दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित स्मृति समारोह में उनकी प्रमिता पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर दिल्ली के लगभग 13 हजार से ज्यादा बूथों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को उपाध्याय की जीवनी से अवगत कराया जाएगा।