प्रियंका गांधी ने किया यूपी की सरकार पर हमला , कहा किसानों की आय दुगनी हो…

कृषक समृद्धि आयोग का गठन 11 नवंबर 2017 में हुआ था। इस आयोग के गठन का मकसद था साल 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करना। हालांकि आयोग के निर्माण को करीब तीन साल तीन महीने गुजर जाने के बाद भी इसके सदस्यों की एक भी बैठक नहीं हुई है।

 

25 फरवरी, 2021 को किसान नेता राकेश टिकैत के करीबी और बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।

मुख्यमंत्री को भेजे इस्तीफे में मलिक ने कहा कि इस आयोग का उद्देश्य किसानों की समस्याओं की जानकारी कर समाधान करना था। लगभग साढ़े तीन साल होने के बावजूद आयोग की एक भी बैठक नहीं हो पाई।

उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘भाजपा सरकार के झूठे विज्ञापनों और कागजी महलों में तो किसानों की ‘आय दुगनी’ हो रही है। लेकिन खबरों के मुताबिक, इसके लिए यूपी में बने कृषक समृद्धि आयोग की अभी तक एक भी बैठक नहीं हुई है। किसान विरोधी मानसिकता वाली सरकार की प्राथमिकता में किसान कहीं नहीं हैं।’

किसानों के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र और यूपी की सरकार पर लगातार हमलावर है। गुरुवार (11 मार्च) को प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे विज्ञापनों और कागजी महलों में तो किसानों की ‘आय दुगनी’ हो रही है।