पति Nick Jonas के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने किया ये काम , तस्वीर देख लोग हुए हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके हस्बैंड निक जोनस (Nick Jonas) शानदार कपल है। 16 सितंबर को निक जोनस का बर्थडे होता है, उनके बर्थ डे के दिन प्रियंका ने निक जोनस को बेहद खास अंदाज में बर्थ डे विश किया और अपने इंस्टाग्राम पर स्वीट सा नोट लिखकर उनपर खूब प्यार बरसाया। इसी के साथ-साथ प्रियंका ने एक फोटो भी शेयर किया है। जिसमे वह निक के साथ रोमांटिक पोज़ देते हुए फोटो खिचवाती नज़र आ रही है।

दरअसल प्र‍ियंका चोपड़ा ने अपने हस्बैंड नि‍क जोनस को उनके 29 वें बर्थ डे पर व‍िश करते हुए एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में न‍िक प्र‍ियंका को किस करते हुए नजर आ रहे हैं और प्र‍ियंका ने उनको गले लगा रखा है। प्र‍ियंका की इस तस्‍वीर में उनके आस-पास गुब्‍बारे और क्‍लास‍िक कारें नजर आ रही हैं। प्र‍ियंका और न‍िक की इस रोमांटिक फोटो पर उनके कई फैंस उन्‍हें बर्थडे विश करते दिखाई दिए।

प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘मेरी ज‍िंदगी का प्‍यार… सबसे दयालु और सबसे जुनूनी शख्स को मेरी तरफ से जन्‍मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी. जैसे तुम हो वैसा होने के ल‍िए शुक्रिया’।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका प‍िछले कुछ समय से अपनी शूटिंग के लिए यूके में थीं लेकिन न‍िक के बर्थडे के लिए प्र‍ियंका अमेर‍िका पहुंची हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान अपनी शादी और निक जोनास के परिवार से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया था। जब उनसे ये पूछा गया कि वो हमेशा अपने पैरेंट्स के रिलेशनशिप जैसा रिलेशन चाहती थीं। तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा- मैं ऐसा रिलेशन चाहती थी जिसमें रोमांस, म्यूजिक और थ्रिल सबकुछ हो और मुझे ये सब मिला है।