प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, शेयर की तस्वीरे

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रियंका और निक, दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि सरोगेसी की मदद से वे पैरेंट्स बन गए हैं।

उन्होंने यह नहीं बताया कि बेटा हुआ है या बेटी और बेबी का जन्म कब हुआ, लेकिन एक अमेरिकी वेबसाइट ने दावा किया है कि प्रियंका और निक की बेटी का जन्म शनिवार यानी 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में हुआ। साइट ने कहा है कि बेटी के नाम के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा है, “हमें इसकी पुष्टि करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। हम इस विशेष समय में सम्मानपूर्वक आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।” ने सैन डिएगो के पास के एक बीच पर प्रियंका और निक के टहलने की तस्वीर पब्लिश करते हुए दावा किया है कि यह 14 जनवरी की है और दोनों को पता था कि बच्ची के दुनिया में आने का वक्त करीब आ गया है, इसलिए वे पहले से यहां पहुंच गए थे।

कपल के सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुी बॉलीवुड-हॉलीवुड के सितारे और दोस्त उन्हें बधाई देने लगे। निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक दोनों की पोस्ट पर दिल का इमोजी कॉमेंट किया। लारा दत्ता, पूजा हेगड़े और ईशा गुप्ता समेत कई अभिनेत्रियों ने प्रियंका को बधाई दी है। प्रियंका के प्रशंसक इस खबर से कितने खुश हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पोस्ट पर पहले ही घंटे में दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे।