पीएम मोदी ने इस नेता को दी ये बड़ी नसीहत, कहा इस मर्यादा के…नहीं जाना

संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता राधामोहन सिंह ने पार्टी मुख्यालय में इसकी घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा को बधाई दी। नड्डा इससे पहले पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। वह तीन साल तक इस पद पर रहेंगे।

 

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा की दूसरी विशेषता रही है कि पार्टी चले लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार को मजबूती मिलती रहे। भाजपा की विशेषता रही है कि हमें एक सुचारू रूप से चलने वाली व्यवस्था से जुड़ने वाले दल की तरह आगे बढ़ना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा, इतने कम समय में भाजपा ने विस्तार भी किया है, जनाकांक्षाओं से खुद को जोड़ा है और समयानुकूल परिवर्तन भी किया है।

एक जीती जागती चेतन वृंद पार्टी, सिर्फ संख्या बल पर बनी हुई सबसे बड़ी पार्टी नहीं बल्कि जन-सामान्य के दिलों में जगह बनाकर बनी हुई पार्टी है।

जगत प्रकाश नड्डा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने के बाद पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

यहां उनका नड्डा ने स्वागत किया। पीएम मोदी नए अध्‍यक्ष के साथ पार्टी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम के साथ बैठक करने वाले हैं। इससे पहले नड्डा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से हुई। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ भाजपा नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी मौजूद रहे।