एक बार फिर नेपाल ने लिया भारत से पंगा, इन इलाको को बताया अपना…

इसके साथ ही ट्विटर पर भी सत्ताधारी पार्टी नेपाली कम्यूनिस्ट पार्टी की टीम सक्रिय है। ग्रेटर नेपाल यू-ट्यूब चैनल पर नेपाल के साथ ही पाकिस्तानी युवा भी भारत के खिलाफ भड़का रहे हैं।

 

इस समूह से जुड़े पाकिस्तानी युवा अपनी प्रोफाइल की जगह परवेज मुशर्रफ, नवाज शरीफ और पाकिस्तानी झंडे के फोटो लगा रहे हैं। नेपाल में वर्तमान सत्ताधारी पार्टी नेपाली कम्यूनिस्ट पार्टी के आने के बाद से ही ग्रेटर नेपाल की मांग ने जोर पकड़ा हैं।

ऐसे में दावा कर रहे नेपाल ने भारत के तमाम शहरों को अपना बताने के लिए सन् 1816 में हुई सुगौली संधि से पहले के नेपाल की तस्वीर दिखा रहा है। वह इसके जरिए अपने देश के लोगों को भ्रमित करने में लगा हुआ है।

ग्रेटर नेपाल अभियान से विदेशों में रहने वाले नेपाली युवा भी बड़ी तादात में जुड़ रहे हैं। इसके लिए ग्रेटर नेपाल के नाम से फेसबुक पेज बनाया गया है।

चीन अपने चंगूल में नेपाल को फंसाने के बाद अब भारत के खिलाफ चालें चलना सीखा रहा है। ऐसे में नेपाल ने अब एक और विवादित अभियान चलाया हुआ है।

नेपाल के इस अभियान के चलते वो उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल सहित हिमाचल, यूपी, बिहार और सिक्किम के तमाम शहरों को नेपाली बता रहा है।

नेपाली सरकार ने यूनिफाइड नेशनल फ्रेंट के साथ मिलकर एक ग्रेटर नेपाल अभियान चलाया है। इसके तहत ही ये लोग भारत के कई प्रमुख शहरों पर अपना दावा कर रही है।