DelhiNational

महिला दिवस पर पीएम मोदी करेंगे बड़ी पहल, प्रेरणास्रोत महिलाओं को सौंपेंगे अपना सोशल मीडिया अकाउंट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 119 वें एपिसड देश को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने महिला दिवस को लेकर खास चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अगले महीने आने वाले महिला दिवस को लेकर एक खास एलान किया है।

अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। सभी विद्याएं देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं। बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। संविधान सभा में हंसा मेहता जी ने कहा था। इस दौरान संविधान सभा में हंसा मेहता के संबोधन को भी पीएम मोदी ने देश के साथ साझा किया।

पीएम मोदी ने कहा कि, साथियों, इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूँ, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स और इंस्टाग्राम के अकाउंट उनको देश की कुछ प्रेरणास्रोत महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूँ। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, नवाचार किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो, अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।

Related Articles

Back to top button