रोहित शर्मा को लेकर सचिन तेंदुलकर ने खोला राज, बताया सात साल पहले …

एक और लेजेंड-पोलाक, ‘जिसका रोहित ने जिक्र किया-ने पहले सीजन में 13 मैच खेले थे और 11 विकेट लिए थे। उन्होंने कहा, मैं नेट्स में जाऊंगा और वर्कआउट करूंगा और देखूंगा कि क्या ये संभव है।’

 

रोहित के कमेंट का जवाब खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दिया और लिखा, ‘आपके साथ ओपनिंग करने में मजा आता रोहित।’तेंदुलकर और रोहित भारत और मुंबई इंडियंस के लिए कई बार साथ में बैटिंग कर चुके हैं लेकिन कभी भी साथ में ओपनिंग नहीं की।

तो इसके जवाब में रोहित ने कहा, ‘अगर मैं मुंबई के एक खिला़ड़ी को वापस ला सकता था तो वह वास्तव में एक नहीं बल्कि दो होते। सिर्फ और सिर्फ सचिन तेंदुलकर और शॉन पोलाक।’

तेंदुलकर और रोहित को मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते देखना किसी भी फैन के लिए सपना सच होने जैसा होगा। हाल ही में सोशल मीडिया में फैन के साथ बातचीत के दौरान जब रोहित शर्मा से ये पूछा गया कि वह किस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस टीम में वापसी करते देखना चाहते हैं।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भले ही आईपीएल से सात साल पहले रिटायर हो गए हों, लेकिन वह अब भी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।

सचिन 2008 में आईपीएल के उद्घाटन सीजन में मुंबई के कप्तान बने थे और 2013 तक उसका हिस्सा थे, मुंबई ने उसी साल रोहित की कप्तानी में खिताब जीता था।