OMG : जानिये कैसे, ऑपरेशन से महिला के पेट से निकले करीब डेढ़ किलो सोने के गहने

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक महिला के पेट का ऑपरेशन कर करीब डेढ़ किलो सोने के गहने निकाले गए हैं। घर वालों ने बताया है कि उसे जब भी भूख लगती थी तब सोने का गहना खा जाती थी।

बुधवार को रामपुरहाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सकों ने एक घंटा 15 मिनट तक ऑपरेशन कर उसके पेट से 90 सिक्के, सोने की चेन, कान की बाली सहित कई अन्य गहने निकाला है। सात दिनों पहले झाड़ग्राम के कन्हाईपुर निवासी रूनी खातून नाम की युवती को पेट में दर्द होने के बाद रामपुरहाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

डॉक्टर सिद्धार्थ विश्वास में उसका एक्स-रे कराया तो पेट में छोटे-छोटे धातु नजर आए। इसके बाद उसके ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। गुरुवार को पांच डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया।

सभा घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान 60 सोने के सिक्के, सोने की कान की बाली, नथिया, पायल और घड़ी समेत अन्य आभूषण निकाले गए हैं। घर वालों ने बताया है कि रूनी मानसिक रूप से बीमार है। घर में सोने चांदी की दुकान है जहां से गहने ले ले वह निगल जाती थी।