OMG चीन का ये पूरा शहर समुद्र में नाव पे है बसा, कभी कभी आते है जमीन पर

चीन में फुजियान प्रांत में निंगडे शहर में हजारों लोगों की एक बस्ती पानी में तैरती रहती है। टांका बस्ती दुनिया की इकलौता ऐसी रिहाइश है जो समुद्र पर बसी हुई है।

1300 साल पुरानी इस बस्ती में करीब दो हजार से ज्यादा घर नाव के ऊपर बने हुए हैं। जिसमें करीब साढ़े आठ हजार लोग रहते हैं।

मछलियां मारकर चलाते हैं जीविका 

इस गांव में रहने वाले सभी लोग मछुआरे हैं। इन्हें टांका कहा जाता है। यह लोग समुद्र में मछलियां मारते हैं और इसी से अपनी रहगुजर करते हैं।

यहां रहने वाले लोगों ने पानी में तैरने वाले घरों के साथ ही बड़े-बड़े प्लेटफार्म भी लकड़ी से तैयार किए हैं। जहां उनके सामुदायिक कार्यक्रम होते हैं और बच्चे भी खेलते हैं।