शादी के बंधन में बंधने जा रही मौनी रॉय , 27 जनवरी को करेंगी गोवा में शादी

साल 2021 में कई बॉलीवुड और टीवी कपल शादी के बंधन में बंध गए। अब खबर है कि साल 2022 में ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय भी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

खबरों की मानें तो 26 और 27 जनवरी को मौनी सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी कर लेंगी। शादी में सिर्फ 50 लोगों के शरीक होने की खबर है। संगीत बंगाली रीति रिवाजों के हिसाब से होगा और शादी साउथ इंडियन स्टाइल में होगी।

खबर के मुताबिक, ‘मौनी और सूरज ने दोस्तों और कलीग्स के लिए एक जोरदार रिसेप्शन पार्टी प्लान की थी। हालांकि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये पार्टी कैंसल कर दी है।’ जानकारी के मुताबिक मौनी और सूरज किसी की भी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं लिहाजा उन्होंने पार्टी को कैंसिल करना ही उचित समझा।