इन दिनों #MeToo सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। देशभर से कई महिलाएं इस अभियान के तहत अपने साथ हुई शोषण की घटनाओं को सामने ला रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस कैंपेन का मजाक भी बना रही हैं। एक ऐसी ही घटना ट्विटर पर एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ हुई, लेकिन उन्होंने बेहूदा ट्वीट का करारा जवाब दिया।
दरअसल, अजय कांत नाम के ट्विटर हैंडल से तापसी के लिए ट्वीट किया गया, ‘मैडम आपने कभी किसी पर #MeToo नहीं लगाया। चलो, अभी करियर उड़ान पर है, लेकिन आज से 10 साल बाद जरूर लगाना।’
बता दें कि यूजर की बायो में राम का नाम लिखा है।
यह पहला मौका नहीं है, जब तापसी ने जवाब देकर किसी का मुंह बंद कर दिया हो। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
गौरतलब है कि #MeToo मूवमेंट में अभी तक साजिद खान, आलोक नाथ, रजत कपूर, सुभाष घई, नाना पाटेकर, विपुल शाह समेत कई बड़े नामों पर महिलाओं ने शोषण के आरोप लगाए हैं। हॉलीवुड से शुरू हुए इस कैंपेन को भारत में तनुश्री दत्ता की आवाज ने बुलंद किया। इसके बाद विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।