MeToo: बीजेपी MLA का शर्मनाक बयान

इस वक्त पूरे भारत में #MeToo कैंपेन की वजह से भूचाल आया हुआ है, महिलाओं की आपबीती और बड़े खुलासों ने देश की नामी-गिरामी हस्तियों को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है और ग्लैमर और सत्ता की चमक के पीछे की घिनौनी सच्चाई को लोगों के सामने उजागर कर दिया है, जहां महिलाओं ने इस कैंपन का खुलकर समर्थन किया है वहीं दूसरी ओर बीजेपी की एक महिला विधायक ने पीड़ित महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है, वो भी तब जब देश के बड़े मंत्री पर यौन शोषण जैसे घृणित अपराध का आरोप लगा है।

Image result for MeToo: बीजेपी MLA का शर्मनाक बयान

#MeToo कैंपेन’ .
बीजेपी MLA ऊषा ठाकुर का शर्मनाक बयान .

आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य प्रदेश के इंदौर से विधायक ऊषा ठाकुर ने .#MeToo कैंपेन .के लिए कहा है कि महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं, निजी स्वार्थों के लिए नैतिक मूल्यों से समझौता करती हैं इसलिए मुसीबत में फंस जाती हैं, जीवन मूल्यों से समझौता कर पाई गई सफलता निरर्थक है लेकिन ये बात महात्वाकांक्षी महिलाओं को समझ में नहीं आती है।

विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर
एमजे अकबर को लेकर कही बड़ी बात…

यहां तक की जब उनसे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अकबर पर जो भी आरोप लगे हैं वो उनके मंत्री बनने से पहले हैं, वो तब के हैं जब वे मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पद पर थे।

अकबर की सफाई
अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं

मालूम हो मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, रविवार को अपने विदेशी दौरे से लौट अकबर ने मीडिया में बयान दिया है कि उन पर लगे सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं और ये सब एक साजिश के तहत हुआ काम है, मैं इन आरोपों पर जल्द जवाब नहीं दे सका क्योंकि मैं विदेश की आधिकारिक यात्रा पर था।

आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा
‘मी टू’ तूफान क्यों उठा है?

अकबर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि 2019 में होने वाले आम चुनावों से कुछ महीने पहले ‘मी टू’ तूफान क्यों उठा है, इन झूठे और आधारहीन आरोपों ने मेरी प्रतिष्ठा और सद्भावना को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है। मैं अपने ऊपर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। मालूम हो कि एमजे अकबर पर कम से कम 12 महिलाओं ने अनुचित व्यवहार या यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जब वह संपादक थे।