रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने में सहायक नींबू और हल्दी, जानिए और भी कई फायदे

हमारे घरों में हमेशा से नींबू और हल्दी किसी न किसी तरह हर बामारी या समस्या में उपयोग होता रहा है। आहार विज्ञान, आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में इन्हें रामबाण माना जाता है। नींबू और हल्दी के सेवन से कई फायदे होते हैं। लेकिन, जब इनके मिश्रण का उपयोग किया जाए तो इनके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आज हम इसी कारण आपको इन दोनों के मिश्रण के उपयोग और उसके फायदों के बारे में बता रहे हैं।

इनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स एंटी इन्फ्लामेट्री और एंटी बायोटिक के जैसे तत्वों से भरपूर होती है। इसके साथ ही विटामिन ई, विटामिन सी, सोडियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी इनमें होते हैं। इससे हमें कई तरह के फायदे होते हैं। नीचे जानिए इन फायदों के बारे में।

स्ट्रेस कम करने में सहायक

हल्दी और नींबू का दिनचर्या के साथ सेवन से तनाव दूर होता जाता है। ये रक्त संचार ठीक करता है, जिससे शरीर सुचारू रूप से चलता रहता है। इसे में आपको चिड़चिड़ाहट नहीं होती और आपको तनाव कम होता है।

दिल को स्वस्थ्य रखने में सहायक

दिल के स्वास्थ्य के लिए भी नींबू हल्दी का उपयोग काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से हार्ट ब्लॉकेज का खतरा कम होने का दावा भी किया जाता है। यानी आपको दिल से खुश रखने के लिए ये नींबू हल्दी के मिश्रण का उपयोग करना चाहिए।

वजन कंट्रोल में लाभकारी

नींबू पानी में हल्दी मिलाकर पीने से अच्छी भूंख लगती है और पाचन भी सही होता है। इससे आप पेट की समस्याओं से लड़ पाएंगे और गैर जरूरी फैट भी शरीर से कम होगा। इस तरह आपका वजन तो कंट्रोल होगा ही आप मोटापे का शिकार होने से बचेंगे।

नींबू से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वहीं हल्दी एक अच्छी एंटी सेप्टिक की तरह काम करती है। इसलिए इन दोनों के मिश्रण का सेवन आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता का अच्छा विकास करने में सहायक साबित हो सकता है। ये आपको कई तरह के संक्रमण से भी बचाएगा।