जानिए राजनाथ सिंह से अकेले में मिलना चाहतें चीन के रक्षा मंत्री, जानकर लोगो में मचा हडकंप

इससे पहले दिन में भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 राइफल भारत में बनाने के लिए एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यहां की यात्रा के दौरान भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 रायफल भारत में बनाने के लिए एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। आधिकारिक रूसी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

 

रूस के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने गुरुवार को रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोयगू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। सिंह ने पहले हुए समझौतों के तहत रूस द्वारा भारत को कई हथियार प्रणालियों, गोला बारूद और कल पुर्जों की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए दबाव डाला।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा कि शोयगू के साथ उनकी वार्ता शानदार रही। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा, ‘आज मास्को में रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोयगू के साथ बैठक शानदार रही। हमने कई मुद्दों पर बात की, विशेष रूप से इस पर कि दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को कैसे और गहरा किया जाए।’

राजनाथ सिंह और वेई फेंघे दोनों शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए मॉस्को में हैं। चीन का राजनाथ से मीटिंग करने का अनुरोध ऐसे समय में आया है जब भारतीय और चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ सैन्य गतिरोध में लगे हुए हैं।

पूर्वी लद्दाख में जारी सैन्य तनाव के बीच चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंघे ने राजनाथ सिंह के साथ अलग से बैठक का अनुरोध किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंघे ने अपने समकक्ष भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ शुक्रवार को बैठक के लिए समय मांगा है। हालांकि अभी तक भारत की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।