कृषि कानून का विरोध कर कर रहे किसान पहुंचे जंतर मंतर, जानिए पूरी खबर

किसान सिंघु बॉर्डर से 5 बसों में सवार होकर जंतर मंतर पहुंच गए हैं। इसके लिए पुलिस ने ज़बरदस्त तैयारी की थी। किसानों की बस के आगे पीछे पुलिस का काफिला था। जंतर मंतर पर कई लेयर्स की बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस के साथ साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी अलर्ट मोड में है। आज से जंतर मंतर पर किसान संसद चल रही है।

नए कृषि कानूनों के विरोध में आज से किसान जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच किसान संसद जारी है। आज दिल्ली छावनी में तब्दील है। यहां चप्पे चप्पे पर सख्त पहरा है, पुलिस भी है और पैरामिलिट्री फोर्स भी। संसद को चारों ओर कई लेयर की सिक्योरिटी है क्योंकि पुलिस को आशंका है आज कुछ भी हो सकता है।