आप विरोधी कुमार विश्वास

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत संभव, आप विरोधी कुमार विश्वास ने तो…

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। आधिकारिक आंकड़े अभी नहीं आए हैं लेकिन पार्टी ने 50 से ज्यादा सीटों पर स्पष्ट बढ़त बना ली है। चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे कवि कुमार विश्वास अरविंद केजरीवाल पर बेहद हमलावर रहे थे। लगातार उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट किए। ऐसे में आज भी उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है लेकिन वो चुनाव नतीजों पर कुछ नहीं बोले हैं।

आप विरोधी कुमार विश्वास

कुमार विश्वास आज सुबह से ही ट्विटर पर खासे सक्रिय हैं। एक दिन पहले उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है। ट्विटर पर हजारों लोगों ने उनको मुबारकबाद दी, वो आज सुबह से बधाई देने वाले लोगों को धन्यवाद कह रहे हैं। सबको अलग-अलग रिप्लाई कर रहे हैं। वहीं चुनाव नतीजों पर वो चुप्पी साधे है।

2015 में जब आम आदमी पार्टी जीती थी तो कुमार विश्वास ने जीत के बाद भाषण दिया था। इस दौरान वो अरविंद केजरीवाल के एकदम साथ खड़े दिखे थे। बाद में उनके रिश्ते केजरीवाल से खराब हो गए। इस चुनाव में वो केजरीवाल के लिए बौना औैर कई इस तरह के शब्द भी इस्तेमाल करते रहे। उन्होंने आठ फरवरी को आम आदमी पार्टी को हराने की अपील भी दिल्ली के लोगों से की थी।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। आम आदमी पार्टी करीब 50 सीटों पर स्पष्ट बढ़त बना चुकी है।

अब तक आए रुझानों में आप को 55 और भाजपा को 15 सीटें मिल रही हैं। आप लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि भाजपा ने जबरदस्त वापसी की है। भाजपा ने 2015 में कुल तीन सीटें जीती थीं लेकिन इस बार पार्टी 15 सीटों पर आगे चल रही है।

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आ रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी।