IPL 2022: धोनी खेलेंगे एक और सीजन , फिर तैयार करेंगे ये, जानकर चौक गए लोग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए फ्रेंचाइजियों के पास अब केवल एक ही दिन का समय बचा है। बीसीसीआई नियम के अनुसार हर टीम ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अगले तीन सीजन के लिए रिटेन करने का प्लान है। लेकिन दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले का मानना ​​​​है कि धोनी सिर्फ एक और सीजन खेलेंगे और फिर उसके बाद वह भविष्य के लिए एक टीम को बनाएंगे। सीएसके धोनी के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी रिटेन कर सकती है। धोनी ने हाल में कहा था कि उनका आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा।

मशहूर कमेंटेटर का मानना ​​है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को एक नई भूमिका के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सीएसके को एक परिवार जैसी फ्रेंचाइजी करार दिया और उनका मानना ​​है कि एमएस धोनी एक और साल तक बने रहेंगे, जिससे टीम की संस्कृति को नई टीम के साथ ढालने में मदद मिलेगी।

धोनी के शांत स्वभाव से कई नए सदस्यों को आईपीएल 2022 की नीलामी के बाद टीम के साथ बसने में मदद मिलेगी। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन बना चुके हैं।