बिहार में इस नेता का पल्ला भारी, वोटों की गिनती शुरू होते ही निकला आगे…

बिहार में वोटों की गिनती से पहले सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राज्य में NDA की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल एग्जिट पोल देखकर खुश हो जाएं। वहीं, भाजपा के सीनियर लीडर और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लड्डू पचने वाला नहीं है।

दोपहर 12 बजे तक नतीजों से तय होगा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार सत्ता में लौटेंगे या महज 31 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बनकर तेजस्वी रिकॉर्ड बनाएंगे।

बिहार का बिग बॉस कौन बनेगा, इसका फैसला आज आज दोपहर 12 बजे तक तय हो जाएगा। तीन चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है।

सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। बिहार चुनाव के नतीजे आज आएंगे। इसके लिए 38 जिलों के 55 काउंटिंग सेंटरों पर 414 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं।