भारत के अलावा ये देश भी मनाते है अपना स्वतंत्र दिवस, करते है ऐसा , जानिए सबसे पहले

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं, परंतु 15 अगस्त 1947 को लाल किलेसे तिरंगा नहीं फहराया गया था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध के अनुसार नेहरू ने 16 अगस्त 1947 को लाल किले से तिरंगा फहराया था।

 

भारत 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ। इस दिन तक भारत का अपना कोई राष्ट्रगान नहीं था। रवीन्द्रनाथ टैगोर ‘जन-गण-मन’ 1911 में ही लिख चुके थे, परंतु इसको राष्ट्रगान 1950 में घोषित किया गया।

भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। भारत के लिए 15 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। भारतके अलावा 15 अगस्त के दिन इन देशों को भी आजादी प्राप्त हुई थी… दक्षिण कोरिया- 15 अगस्त 1945 में आजाद हुआ बहरीन- 15 अगस्त 1971 में आजाद हुआ। कांगो- 15 अगस्त 1960 में आजाद हुआ।

15 अगस्त, 1947 को भारत को लंबे संघर्ष के बाद आजादी प्राप्त हुई थी। हर साल इस दिन को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस साल भारत 74वां स्वतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। भारत की आजादी में कई वीरों का अहम योगदान रहा है।

15 अगस्त का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज हम आपको 15 अगस्त से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताएंगे। आइए जानते हैं 15 अगस्त से जुड़ी रोचक बातें…भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा था।

लेकिन 15 अगस्त 1947 को आजादी के जश्न के मौके पर महात्मा गांधी शामिल नहीं हुए थे। महात्मा गांधी उस दिन पश्चिम बंगाल के नोआखली में अनशन पर बैठे थे। महात्मा गांधी हिंदूओं और मुस्लिमों के बीच में हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।