दाग-धब्बे और मुंहासे से स्किन रौनक चली गई है तो 1 टुकड़ा बर्फ बदल देगा चेहरे की रंगत, जाने कैसे

साफ सुंदर और चमकता हुआ चेहरा हर किसी की चाहत होती है। लेकिन कई बार चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे और मुंहासे आपकी स्किन की हालत खराब करने के साथ रौनक भी छीन लेते हैं। ऐसे में बर्फ आपकी मदद कर सकता है। इन सभी समस्याओं का इलाज आप बर्फ से घर बैठे कर सकते हैं।

बर्फ लगाने से न सिर्फ आपके चेहरे के दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं, बल्कि इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है। खास बात ये भी है कि चेहरे पर रोजाना बर्फ के टुकड़े को लगाने से कील, मुहासे और झुर्रियां दूर हो सकती हैं।

चेहरे पर परफेक्ट ग्लो लाने के लिए रोज सुबह चेहेर पर बर्फ का टुकड़ा लें। फिर उसे किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें। अब उसे चेहरे पर रखें और हल्के हाथों से रब करें। ध्यान रहे कि इसे चेहरे पर सर्कुलर यानी घड़ी की चलने की दिशा में घुमाएं। ऐसा 2 मिनट तक करने से निखार वापस आएगा।

चेहरे पर बर्फ की मसाज से मुंहासों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए सबसे पहले चेहरा धोकर सुखा लें, फिर अब कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ से सर्कुल यानी हाथों को गोलाकार में घुमाते हुए चेहरे की 10 मिनट मसाज करें। रोज ऐसा करने से आपको मुंहासो से छुटकारा मिल सकता है।

बर्फ चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी मददगार है। चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाने से झुर्रियों को कंट्रोल किया जा सकता है। यह न केवल मौजूदा झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि नई झुर्रियों को आने से भी रोकते हैं।