खीरे का इस प्रकार इस्तेमाल करके अपनी आंखों को इन समस्याओं से दिलाए छुटकारा

आंखों की सुंदरता के लिए इनका ख्याल रखना भी बहुत ही आवश्यक होता है। आम तौर पर हम खीरे का उपयोग खाने में ही करते है हम इस बात से पूरी तरह अनजान है कि खाने के अलावा भी इसके कई सारे उपयोग हो सकते है। खीरे का इस्तेमाल आंखों को आराम पहुंचाने के लिए भी किया जाता है। अगर आंखो को आराम मिलेगा तो आंखें बहुत ही ज्यादा सुन्दर दिखाई देंगी। इतना ही नहीं खीरे का इस्तेमाल करके आपकी आंखों को कई समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है जैसे ..

– आंखों की सूजन कम हो सकती है
– आंखों में होने वाली जलन से राहत
– काले घेरों से राहत
– आंखों के नीचे झुर्रियो से मुक्ति

(1) सूजन कम करना (To Reduce Eye Swelling):-

खीरे में एस्कॉर्बिक और कैफिक एसिड की बहुत ही प्रचूर मात्रा पाई जाती है इसका इस्तेमाल करके आंखों की सूजन को दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए खीरे को फ्रिज में कुछ देर के लिए रख दें,इसके बाद खीरे के दो टुकड़े करके इसे अपनी आंखों में लगा लें। आंखो की सूजन से जल्द राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल रोजाना नियमित रूप से अवश्य ही करना चाहिए।

(2) आंखों की जलन होती है दूर (Avoid Irritation of The Eyes):-

कई लोग आंखों की जलन की समस्या से बहुत परेशान रहते है। खीरे का इस्तेमाल करके आप आसानी से इस गंभीर समस्या से छुटकारा पा सकते है। खीरे में विटामिन सी की बहुत ही प्रचुर मात्रा पाई जाती है ,और यह एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट के रूप में हमारी त्वचा का ख्याल रखता है। इस समस्या से जल्द राहत पाने के लिए खीरे के रस में रूई की बॉल डालकर इसे अपनी आंखों में रख ले इससे आंखों को बहुत आराम मिलता है।

(3) आंखों को रिफ्रेश करने के लिए (Refresh Your Eyes):-

खीरे को स्किनकेयर प्रॉडक्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए ही नहीं बल्कि और आंखों को स्वस्थ्य बनाने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए आप खीरे के दो स्लाइस को अपनी आंखों में रख लें। इसमें लगभग 95 प्रतिशत तक पानी होता है, जो कि हमारी आंखों को मॉइश्चराइज करने में काफी मदद करता है।

(4) डार्क सर्कल्स से राहत (For Under Eye Bags):-

खीरे में कोलेजन की प्रचूर मात्रा पाई जाती है। जो कि हमारी आंखों में होने वाले काले घेरों को दूर करने में मदद करती है। खीरे को काट कर इसके दो स्लाइस को अपनी आंखों पर रखने से इस समस्या से काफी राहत मिलती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह बहुत ही कारगर नुस्खा माना जाता है।

(5) आंखों की रोशनी के लिए बेहतरीन (Good For Your Eyesight) उपाय :-

खीरे में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारी आंखो के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसका रोजाना नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। बेहतरीन उपाय पाने के लिए खीरे का इस्तेमाल रोजाना भी कर सकते है।