Entertainment

अतुल परचुरे के निधन पर अर्जुन कपूर से लेकर रेणुका शहाणे तक, इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में 14 अक्तूबर निधन हो गया। अतुल पिछले कुछ सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। अतुल के निधन पर कई दिग्गज बॉलीवुड सितारों ने श्रद्धांजलि दी है। अतुल को बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है।

अर्जुन कपूर ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अतुल परचुरे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुझे कभी उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला। मुझे हमेशा उनके किरदार पसंद आते थे। वह की सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

रेणुका शहाणे ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने सोशल मीडिया पर अतुल परचुरे के साथ फोटो साझा की। उन्होंने लिखा, ‘अतुल मित्र’

सुप्रिया पिलगांवकर ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अतुल परचुरे को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, प्रिय मित्र ऐसा नहीं होना चाहिए था। तुमने लड़ाई लड़ी। तुमने बहुत कुछ झेला भी। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगी। तुम्हारी वो मुस्कान हमेशा याद आएगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

सीएम शिंदे ने भी दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने अतुल परचुरे को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, ‘हमेशा अंतर्मुखी रहने वाले क्लासिक अभिनेता अतुल परचुरे का असामयिक निधन दुखद है। अतुल परचुरे ने अपने शानदार अभिनय करियर की शुरुआत बच्चों के थिएटर से की थी। उन्होंने नाटक, फिल्म और धारावाहिक तीनों ही क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन किरदार निभाए हैं। उनके जाने से मराठी ने एक क्लासिक अभिनेता खो दिया है। इस क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती। परचुरे के हजारों प्रशंसकों में से एक होने के नाते मैं परिवार के दुख में शामिल हूं। भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। राज्य सरकार की ओर से मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’

Related Articles

Back to top button