हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैदराबाद से लोकसभा सांसद ओवैसी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। औरंगाबाद में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।
रैली के बाद जब वे स्टेज से नीचे उतर रहे थे, तब वहां बज रहे गाने की धुन पर डांस करने लगे। हालांकि यह डांस काफी छोटा था। वहां मौजूद लोगों ने ओवैसी के डांस का वीडियो बना लिया। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संसद, जनसभा और टीवी डिबेट्स में असदुद्दीन ओवैसी का एक अलग ही तेवर नजर आता है, लेकिन उनके इस नए अंदाज को देखकर लोग अचंभित हैं।
जानकारी के मुताबिक, ओवैसी का यह वीडियो 17 अक्टूबर का है। दरअसल ओवैसी का महाराष्ट्र के औरंगाबाद पर विशेष फोकस है। 2019 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवार यहां से जीतकर सांसद बने हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से उनकी पार्टी के विधायक भी चुने गए थे। ऐसे में ओवैसी इस चुनाव में भी इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि एआईएमआईएम यहां पर अपने पूर्व के प्रदर्शनों को दोहराएगी।
Maharashtra: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi performs a dance step after the end of his rally at Paithan Gate in Aurangabad. (17.10.2019) pic.twitter.com/AldOABp2yd
— ANI (@ANI) October 18, 2019