राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे हैं। यहां एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने उनका वागत किया। एयरपोर्ट से श्री नड्डा गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।

उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहे। नड्डा थोड़ी देर में चंपा देवी पार्क में आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करेंगे।

इसके बाद वे गीता प्रेस पहुंचे नड्डा। वहां गीता प्रेस के ट्रस्ट बोर्ड ने किया स्वागत। प्रेस का भ्रमण कर रहे हैं। गीता प्रेस के बाद श्री नड्डा चंपा देवी पार्क पहुंचेंगे जहां वे गोरखपुर क्षेत्र की 62 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी का परचम फहराने के लिए सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे।

चंपा देवी पार्क में आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में गोरखपुर क्षेत्र के 27,637 बूथ अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। वनटांगियां बस्ती में संवाद के बाद नड्डा 4 बजे नई दिल्ली के लिए एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे।

नड्डा एक ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दूसरी ओर संगठन के मुखिया भी। सोमवार को चम्पा देवी पार्क में दोपहर एक बजे से 3 बजे तक बूथ पर वोट डलवाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले बूथ अध्यक्षों के साथ उनका संवाद काफी महत्वपूर्ण होगा।

भाजपा की चुनाव चक्रव्यूह में बूथ महत्वपूर्ण केंद्र है। भारतीय जनता पार्टी की समस्त राजनीतिक एवं रणनीतिक गतिविधियां इसी बूथ को केंद्र में रख कर की जा रही हैं। भाजपा ने बूथ की महत्ता को 2014, 2017 और 2019 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में आजमाया है।

इस बार भी भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए बूथ पर अपना मोर्चा मजबूत कर रही है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को चुनावी रण-कौशल समझाते हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता संग्राम के लिए तैयार करेंगे। बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के सभी सांसद, विधायक, क्षेत्र व जिला स्तरीय पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।