अजय देवगन की फिल्म मैदान का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, देख लोग हुए हैरान

फिल्म की रिलीज के साथ ही अजय अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं। अजय भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सईद अब्दुल रहीम पर आधारित फिल्म मैदान में काम कर रहे हैं। इस फिल्म फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।

 

अजय देवगन ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। अजय देवगन ने लिखा, ‘मैदान के लिए हो जाइए तैयार 27 नवंबर 2020.

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। अजय देवगन की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। अजय फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं।