कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए खाए ये…

पनीर के सेवन से हड्डियां बहुत मजबूत बनी रहती हैं इसलिए पनीर को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। पालक का सेवन करने से भी हड्डियां मजबूत बनी रहती है।क्योंकि पालक में वो सभी जरूरी तत्व पाएं जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक होते हैं।

हमारे शरीर को ढ़ाचा प्रदान करने में हड्डियों का अहम रोल होता है,और हड्डिया कैल्शियम की बनी होती है। बढ़ती में उम्र में अक्सर हड्डियां बहुत कमजोर पड़ने लगती है।

साथ ही कैल्शियम की कमी से जोड़ो में दर्द होने लगता हैं। तो आइए इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ बता रहे है जो कि कैल्शियम की कमी को पूरा करने में सहायक होते है।

हमारे शरीर के पोषण के लिए सभी आवश्यक तत्वों का होना बहुत आवश्यक होता है। एक सेहतमंद शरीर के लिए विटामिन्स, मिनरल्स के साथ-साथ कैल्शियम, पोटाशियम आदि की बहुत आवश्यकता होती हैं। अगर हम ऐसे खाद्य पदार्थो का सेवन कर रहे है जो कि इन आवश्यक तत्वो की पूर्ति नही करते है सेहत बहुत खराब हो जाती है।