भोजपुरी सिनेमा की अक्षरा सिंह

स्टेज शो के दौरान भोजपुरी सिनेमा की अक्षरा सिंह के लिए लोगों के बीच मारपीट और फिर…

भोजपुरी सिनेमा के प्रेमियों के लिए अक्षरा सिंह किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। वह जहां भी जाती हैं भीड़ उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के पूर्वी चंपारण में एक स्टेज शो के दौरान। दरअसल अक्षरा को कल्याणपुर में कार्यक्रम में डांस परफॉर्मेंस में बुलाया गया था।

भोजपुरी सिनेमा की अक्षरा सिंह

अक्षरा का स्टेज पर डांस चल रहा था, लेकिन उन्हें करीब से देखने के लिए हंगामा मच गया। अक्षरा का डांस देखने के लिए लोगों के बीच मारपीट हो गई और भगदड़ मच गई। अक्षरा के कई फैंस गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया।

कार्यक्रम में भगदड़ मचने से अक्षरा सिंह के डांस को बीच में ही रोकना पड़ा जिसके नाराज दर्शकों ने बाद में खूब कुर्सियां तोड़ीं। खैर किसी स्टेज शो के दौरान मची भगदड़ कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पवन सिंह के शो में भी जमकर मारपीट हुई थी। बिहार में भोजपुरी स्टार्स के परफॉरमेंस के दौरान दर्शकों की भीड़ का बेकाबू होना अब आम बात हो गई है।

बता दें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर काफी चर्चा में रहा। फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे तभी दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंचा। अक्षरा ने सुपरस्टार पवन सिंह पर आरोप लगाया कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया था।

बीते साल अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। अक्षरा ने बताया था कि पवन ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था। वो उनके साथ रिश्ते में बंधी हुई थीं। अक्षरा ने कहा कि पवन के लिए किसी एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था। वो किसी एक लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं। ये बात सभी जानते हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब पवन के साथ उनके अपने भी नहीं खड़े थे। उस वक्त मैंने उनका साथ दिया। पवन एयरपोर्ट पर पुलिसवालों से बदतमीजी से बात करते थे। उस समय मैं उनका बैग लेकर पुलिसवालों से भीख मांगती थी कि उन्हें जाने दो। मैंने बहुत बुरा वक्त झेला है।