Diwali 2018: दिवाली पर जरूर करें ये अचूक टोटके, सवर जाएगीं आपकी किस्मत

कार्तिक मास की अमावस्या पर इस बार 7 नवंबर 2018 को दिवाली का पर्व है। (दिवाली 2018) Diwali 2018 विश्वभर में धूम-धाम से मनाई जाएगी, जिसमें माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा होती है। कार्तिक मास में रमा एकादशी 2018, धनतेरस 2018, नरक चतुर्दशी 2018, दिवाली 2018, गोवर्धन पूजा 2018 और भाई दूज 2018 के पर्व मनाए जाते हैं।

Image result for दिवाली पर जरूर करें ये अचूक टोटके

दीपावली पर खासतौर पर माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है जिससे प्रसन्न होकर मां धन वर्षा करती हैं।दिवाली पर काली रात होती हैं इस दिन पूजा के साथ-साथ कुछ उपाय कर लेने की भी परंपरा है।Image result for दिवाली पर जरूर करें ये अचूक टोटके

दिवाली पर कुछ लोग टोने-टोटके भी करते हैं ताकि उनके घर में लक्ष्मी का वास सदा के लिए बना रहें। इसलिए यहां हम आपको दिवाली पर अचूक टोटके बता रहे हैं जिनके आजमाने से आप बिगड़े काम बना सकते हैं।

व्यापार में तरक्की का उपाय

दिवाली पर अपने व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए आप एक उपाय कर सकते हैं। दीपावली की रात कच्चा सूत लेकर उसे शुद्ध केसर से रंग लें। भाई दूज पर इस सूत को मां लक्ष्मी का नाम जपते हुए दुकान पर बांध दें। नौकरीपेशा लोग इसे अपनी टेबल, या कम्प्यूटर में बांध दें। इस उपाय से आपको कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही नौकरी पेशा वालों को प्रमोशन मिलने के रास्ते खुलेंगे।

दरिद्रता दूर करने का सरसों तेल उपाय

दिवाली पर घर से गरीबी और दरिद्रता हटानी हो तो सरसों के तेल का दिया जलाएं। दीपावली की रात सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। इस उपाय से आपको अवश्य लाभ मिलेगा। आपको बतां दें कि सरसों के तेल से दरिद्रता भागती है।

घर प्राप्ति का उपाय

अपना खुद का घर खरीदने के लिए दीपावली के दिन अचूट टोटका अपना सकते हैं। दिवाली के दिन आप किसी भूखे को भोजन करा दें। वहीं दूसरा टोटका भी है कि आप गाय को गुड़ खिलाएं। शुक्रवार को भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं औप रविवार को गाय को गुड़ खिलाएं। इस उपाय से अवश्य ही आपको घर संपत्ति की प्राप्ति का सपना पूरा होगा।

घर में लक्ष्मी वास का उपाय

दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करें। दिवाली रात को ही रात 11 से एक बजे के बीच मां लक्ष्मी के महामंत्र “ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:”का जाप करें। जाप के लिए कमलगट्टे या स्फटिक की माला जपें। इस उपाय को करने से घर में कभी गरीबी नहीं आती है और लक्ष्मी का वास होता।

मनोकामना के उपाय

दीवाली को 5 पीपल के पत्ते तोड़कर घर लाएं। दिवाली के महालक्ष्मी का पूजन के बाद उन पत्तों मिष्ठान रख कर पीपल पेड़ को अर्पित करें। इस उपाय को करते हुए अपनी मनोकामना मांगे। उस उपाय से अवश्य लाभ होगा।

घर में पैसों की बरकत के उपाय

दीवाली पर लक्ष्मी पूजन करते हुए पूजा सामग्री में इत्र और केसर भी रखें। महालक्ष्मी की पूजा के बाद देवी को ये दोनों चीजें चढ़ाएं। अब हर दिन घर से निकलने से पहले इस केसर का तिलक लगा लें।

गृहक्लेश शांति के उपाय

जिन लोगों के घर में क्लेश और हमेशा झगड़ा रहता है उन्हें दीवाली पर लक्ष्मी पूजा अवश्य करनी चाहिए। इसके साथ ही कुछ उपाय भी किए जा सकता हैं। दिवाली पर लक्ष्मी के पूजन के बाद 2 गोमती चक्र लेकर एक डिब्बी में सिंदूर बिछा कर उस पर रख दें। अब डिब्बी बंद कर दें। इस डिब्बी को घर में छिपाकर रखें। इस पर किसी की नजर न पड़ने पाए। इस उपाय से आपके घर में शांति आएगी। लड़ाई वाले व्यवधान दूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *