मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव की मिली …राजस्थान में कांग्रेस आगे

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट समेत पांच राज्यों में छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें सभी की निगाहें अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर होंगी।

डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की ओर से मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर के निधन होने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

  • मैनपुरी में डिंपल यादव ने 1,19,500 वोट हासिल कर लिए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी अभी 58,650 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
  • राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा 36746 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के अशोक कुमार 26215 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
  • ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट से बीजू जनता दल प्रत्याशी बर्षा सिंह बरीहा ने 21837 के साथ बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित 13659 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
  • चुनाव आयोग के मुताबिक मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने 84251 वोट हासिल किए। डिंपल यादव 45,263 वोटों के साथ आगे हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को अभी तक 38988 मिले हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक कुछ ही देर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचने वाले हैं।
  • मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव 36 हजार वोटों से आगे। भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य काफी पीछे।
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव में RLD के मदन भइया आगे हैं। जबकि भाजपा की प्रत्याशी राजकुमारी दूसरी नंबर पर है।
  • बिहार के कुढ़नी में भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता 15493 वोटों के साथ आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर जनता दल (यू) के मनोज कुमार सिंह हैं।
  • रामपुर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की काउंटिंग में सपा प्रत्याशी को 3040 और भाजपा प्रत्याशी को 1680 वोट मिले।
  • मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव कुल 16,933 मतों से आगे चल रही हैं। मतगणना जारी है
  • रामपुर सदर विधानसभा सीट पर सपा के प्रत्याशी आसिम रजा ने बनाई बढ़त।
  • मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवाद डिंपल यादव आगे।
  • छत्तीसगढ़ के कांकेर में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना जारी है।
  • इटावा के जिलाधिकारी ने बताया कि पहले दौर की मतगणना समाप्त हो चुकी है। इस दौर के परिणामों का सारणीकरण जारी है। 12.30 बजे तक मतगणना पूरी होने की उम्मीद।
  • मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव, रामपुर और खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए होने वाली मतगणना के लिए एक दिन पहले ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि ईवीएम को अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में रखा गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उचित जांच की जाएगी।
  • समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान और भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को अलग-अलग मामलों में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद रामपुर सदर और खतौली उपचुनाव जरूरी थे। आजम खान को अभद्र भाषा मामले में दोषी करार किया गया था, जबकि भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को 2013 के दंगा मामले में दो साल के कारावास की सजा हुई है।
  • पिछले महीने कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी के निधन के बाद भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है।
  • 3 अक्टूबर को बीजद विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के बाद ओडिशा के पदमपुर उपचुनाव की भी आवश्यकता थी।
  • राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के लंबी बीमारी के बाद निधन के बाद मतदान हुआ। इस सीट पर उनके बेटे अनिल कुमार ने चुनाव लड़ा। जबकि भाजपा ने वहां से पूर्व विधायक अशोक कुमार को मैदान में उतारा था।
  • बिहार के कुरहानी में राजद विधायक अनिल कुमार साहनी की अयोग्यता के कारण मतदान हुआ।

इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की छह विधानसभा सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश में रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां आज उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

मुलायम सिंह यादव की बहू और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी में सपा की उम्मीदवार हैं। जबकि भाजपा ने मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव के पूर्व विश्वासपात्र रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है।