मैनपुरी में बदला ले पाए न कानपुर में…करहल जीते के बाद डिंपल यादव का BJP पर निशाना

मैनपुरी: मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की है। तेज प्रताप यादव को जीत का प्रमाण पत्र दिलाने पहुंची सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर निशाना साधा…
तेज प्रताप को जीत का प्रमाण पत्र दिलाने पहुंची सांसद डिंपल यादव
करहल उपचुनाव में सपा की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वहीं तेज प्रताप यादव की जीत की खबर मिलते ही सांसद डिंपल यादव भी मतगणना स्थल पहुंच गई हैं।
करहल से सपा की बड़ी जीत
करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की है। आखिरी राउंड में वे करीब 14 हजार वोटों से आगे रहे। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव हैं, जिन्हें 89503 वोट मिले हैं।
करहल में 31 राउंड हुए पूरे
मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 31 चक्र पूरे हो चुके हैं। सपा के तेज प्रताप यादव 15 हजार 871 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 102541 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 86 हजार 670 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 7755 मत मिले हैं।