चीन में फिर खुल गई ‘मौत’ की मंडी, सरकार ने जिंदा जीव जंतुओं का …

चीन के जिस वुहान शहर से दुनियाभर में कोरोना वायरस फैला, वो शहर तो कब से खुल गया। लेकिन अब मौत की वो मंडी भी खुल गई है.. जिसने वुहान मे तबाही मचाई थी और धीरे-धीरे पूरी दुनिया मे मौत का वायरस फ़ैल गया। चीन ने अब वुहान के उस मार्केट को फिर से खोल दिया है। जिसे कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने के बाद बीती एक जनवरी को बंद कर दिया गया था। इस बाजार में जिंदा जीव जंतुओं का सौदा करने वाले लोग वापस अपनी दुकाने लगा रहे हैं। फर्क केवल इतना है कि बाजार पहले वाली जगह से कुछ दूर है।

जिस बाजार पर कोरोना वायरस फैलाने का दाग लगा है, उसका नाम है द हुआनान सीफूड होलसेल मार्केट। किन्तु चीन की सरकार ने अब इस बाज़ार का स्थान बदल दिया है। सरकार ने अब हुआनान सीफूड मार्केट को उत्तरी हानकोउ सीफूड मार्केट के साथ जोड़ दिया है। यानि एक ही स्थान पर दो सीफूड मार्केट लग रहे हैं। वुहान की इस मंडी में जीवित क्रेफिश और शेलफिश मिल रही हैं। मछलियों के साथ यहां केकड़े और दूसरे जीव जंतू भी बड़ी संख्या में आ गए हैं।

हुआनान सीफूड होलसेल मार्केट से ही कोरोना वायरस के फैलने की बात सबसे पहले सामने आई थी। उसके बाद 1 जनवरी को इस बाजार को बंद कर दिया गया था। इस बाजार में उन सभी जानवरों का मांस मिलता है। जिसे इंसान खा सकता हो या उसे खाना चाहता हो। इस जानवर बाजार में सैकड़ों जीव जंतुओं के मांस और अंग बेचे जाते हैं। बाजार में इतनी भीड़भाड़ और गंदगी रहती है कि बाहर से आने जाने वालों के लिए यहां चलना भी दूभर हो जाता है। कोरोना वायरस फैलने के बाद इस बाजार को बंद कर दिया गया था लेकिन अब इस बाजार को फिर से खोल दिया गया है।

जानवरों के इस मार्केट के खुलने से वुहान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को खतरा हो सकता है। दुनिया के कई देश इसको लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं लेकिन चीन अब भी सच पर पर्दा डालने में जुटा है। चीन की सरकार की तरह वहां के वैज्ञानिकों ने भी उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है कि घातक कोरोना वायरस इस बाजार से ही फैला था। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में जारी कोरोना वायरस के स्थानीय पुष्टीकरण के मामलों में कई रिसर्च किए गए हैं…जिनमें वुहान के इस जानवर बाजार पर लगे आरोप बकवास साबित हो गए हैं।