यूपी में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में सामने आए इतने मामले

यूपी में कोरोना का कहर जारी है। 24 घंटों में 16,142 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कुल एक्टिव केसों की संख्या 95 हजार 866 है। 17,600 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 97% से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 63% से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं।

15-17 आयु वर्ग के 70 लाख 52 हजार से अधिक का टीकाकरण हो गया है। इसी तरह प्री-कॉशन डोज के लिए पात्र लोगों में से 50% को भी वैक्सीन लग चुकी है।

प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 24 करोड़ 42 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी है, साथ ही 9 करोड़ 74 लाख से अधिक सैम्पल की जांच भी हो चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है। वैक्सीन की उपलब्धता के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें।