चीन ने अमेरिका के चार व्यक्तियों पर लगाया … शिनच्यांग सरकार की ….

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छुनइंग ने 13 जुलाईको हुई प्रेस वार्ता में यह ख़बर की जानकारी दी। बता दें कि 9 जुलाई को अमेरिकी विदेश मंत्रालय और वित्त मंत्रालय ने अलग-अलग तौर पर अमेरिकी घरेलू कानून के मुताबिक चीन की शिनच्यांग सरकार की एक संस्था और चार अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया। इस पर चीन ने कहा था कि चीन शिनच्यांग मुद्दे पर खराब प्रदर्शन करने वाले अमेरिकी संस्थान और व्यक्तियों के खिलाफ कदम उठाएगा।

चीन इसका कड़ा विरोध जताता है और कड़ी निंदा करता है। हुआ छुनइंग ने बल दिया कि शिनच्यांग मामला एकदम चीन का आंतरिक मामला है। अमेरिका को इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।

चीन ने आज से अमेरिका की कांग्रेस-प्रशासनिक विभाग चीन समिति और अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी राजदूत सैम ब्राउनबैक, सिनेटर मार्को अंटोनियो रुबियो, टेड क्रूज और प्रतिनिधि सदन के सदस्य क्रिस स्मिस पर प्रतिबंध लगाया है।

हुआ छुनइंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका की उपरोक्त कार्रवाइयों ने चीन के आंतरिक मामलों में गंभीर दखलंदाजी की है, अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मापदंडों का गंभीर उल्लंघन किया है और चीन अमेरिका संबंधं पर गंभीर नुकसान पहुंचाया है।