आज जन सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता ने फूल मालाओं से किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी थी इससे पहले मुख्यमंत्री श्रीनगर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली भी पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं और जनता ने फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया था।

श्रीनगर से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी थी। उन्होंने कहा था कि नगर पालिका श्रीनगर को नगर निगम बनाया जाएगा।

उन्हें कई विकास योजनाओं की घोषणा करनी है, लेकिन विधायकों के अनुरोध पर वे उनके विधानसभा क्षेत्रों में जाकर यह घोषणाएं करेंगे। सभी घोषणाओं पर जल्द होगी कार्रवाई और तत्काल शासनादेश जारी होंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे हैं। वह यहां कई योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री धामी के दौरे से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को अल्मोड़ा में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में शिरकत करने के लिए पहुंच गए। यहां रेमजे में मुख्यमंत्री रैली को संबोधित भी करेंगे।

हालांकि मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब दो घंट की देरी से अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री धामी के साथ केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे। अल्मोड़ा की जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।