BJD सदस्य बालभद्र मांझी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा का थामा दामन

देश में नेता और जनता दोनों को बस चुनाव का इंतजार होता है। जनता को इंतजार होता है कि चुनाव आए तो नेता बदलें और नेता को इंतजार होता है कि चुनाव आए तो पार्टी बदलें। कांग्रेस में लगातार इस्तीफे का दौर जारी है।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) को देखते हुए कई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। तो अब ओडिशा (Odisha) में बीजू जनता दल (बीजद/BJD) में भी टूट-फूट की खबरें आनी शुरू हो गई हैं।

BJD सदस्य बालभद्र मांझी (Balabhadra Majhi) ने बृहस्पतिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के 1 दिन बाद ही उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा ने भी उनका स्वागत किया है। भाजपा में शामिल होने के बाद वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मिले।

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। धर्मेंद्र प्रधान ने इस मौके पर कहा कि बालभद्र जी अपनी पार्टी से काफी नाराज थे। उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था।

क्योंकि बालभद्र जी रेलवे बैकग्राउंड से आते हैं तो उन्होंने केंद्र की मदद से राज्य में रेलवे का विस्तार करवाया। उन्होंने नवरंगपुर और मलकानगिरी को रेलवे से जोड़ने का काम किया।